क्रूर शापों को तोड़ने के लिए प्रार्थना। बहन बेनिटा फ्रांसिस के द्वारा।

क्रूर शापों को तोड़ने के लिए प्रार्थना।
बहन बेनिटा फ्रांसिस के द्वारा।


प्रभु यीशु, एक बार फिर मैं स्वीकार करता/करती हूँ कि मैंने और मेरे पूर्वजों ने पाप किया है और आपकी व्यवस्था को तोड़ा है।

मुझे अपने लहू से शुद्ध करें। मैंने झूठ बोला है, चोरी की है, जहर दिया है, व्यभिचार किया है, और मूर्ति पूजा की है; मुझे शुद्ध करें। मैंने श्राप बोले हैं; मुझे शुद्ध करें।

मैं खुद को और अपने सभी प्रियजनों को और अपनी सारी चीज़ों को यीशु के लहू के आवरण में रखता हूं। मैं परमेश्वर के स्वर्गदूतों की सेवा के लिए आपका धन्यवाद करता हूं और अब मैं यीशु के नाम में अपना अधिकार लेता हूं 



शैतान, मैं 5वीं से 10वीं पीढ़ी तक मेरे ऊपर तेरे हर अधिकार को तोड़ता हूँ। शैतान, 5वीं से 10वीं पीढ़ी के माध्यम से आने वाले किसी भी श्रापित दुष्टात्मा को, मैं यीशु के नाम में, यीशु के लहू के द्वारा तोड़ता हूँ।

पहली पीढ़ी, मैं अपने ऊपर से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ। शैतान, मैं पहली पीढ़ी के माध्यम से आने वाले तेरे अधिकार को यीशु के नाम में, यीशु के लहू के द्वारा तोड़ता हूँ।

शैतान, दूसरी पीढ़ी के माध्यम से आने वाले हर दुष्टात्मा और श्राप के अधिकार को मैं यीशु के नाम में तोड़ता हूँ।

शैतान, मैं तीसरी पीढ़ी के माध्यम से आने वाले तेरे अधिकार को यीशु के नाम में, यीशु के लहू के द्वारा तोड़ता हूँ।

पहली पीढ़ी: पिता, माता, सौतेले पिता, सौतेली माता, ससुर, सास—मैं यीशु के लहू के द्वारा मेरे ऊपर से तुम्हारे अधिकार को तोड़ता हूँ।

मेरा अपना नाम, मेरी जन्मतिथि, मेरी राशि—मैं यीशु के नाम में, यीशु के लहू के द्वारा मेरे ऊपर तुम्हारे अधिकार को तोड़ता हूँ।

मेरे भाई और बहनें, यहाँ तक कि मेरे पारिवारिक जीवन में हुआ हर गर्भपात—मैं अपने ऊपर से तुम्हारे अधिकार को तोड़ता हूँ। 

शैतान, मैं अपने भाइयों और बहनों के माध्यम से आने वाले तेरे अधिकार को यीशु के लहू की सामर्थ्य से तोड़ता हूँ।

मेरे पति, मेरी पत्नी (जिसमें वे भी शामिल हैं जो प्रभु के पास जा चुके या मर गए हैं हैं), किसी भी पूर्व साथी सहित—आप बस नाम बोल सकते हैं। 

शैतान, मैं मेरे पति या पत्नी के माध्यम से, किसी भी साथी के माध्यम से मेरे ऊपर तेरे अधिकार को यीशु के नाम में, यीशु के लहू से तोड़ता हूँ।

मेरे बच्चे, कोई भी गर्भपात—मैं तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ। शैतान, मैं अपने बच्चों के माध्यम से मेरे ऊपर तेरे अधिकार को यीशु के नाम में, यीशु के लहू से तोड़ता हूँ।

कोई भी आत्मा का बंधन, कोई भी करीबी रिश्ता, विवाह से पहले का कोई भी यौन संबंध, कोई भी बलात्कार, कोई भी यौन शोषण—शैतान, मैं तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ। यीशु के नाम में, यीशु के लहू से।

कोई भी शिक्षक Teacher या अधिकार वाला व्यक्ति जिसने मुझ पर हावी होकर मुझे नियंत्रित किया। कोई भी व्यक्ति जिसने मुझे सम्मोहित किया, सम्मोहन। कोई भी व्यक्ति जिसके साथ मैंने वाचा (covenant) बांधी—मैं यीशु के नाम में मेरे ऊपर से तुम्हारे अधिकार को तोड़ता हूँ। 

शैतान, मैं इन सभी वाचा भागीदारों, नियंत्रित करने वाले लोगों, और अधिकारियों के माध्यम से आने वाले तेरे अधिकार को यीशु के नाम में, यीशु के लहू से तोड़ता हूँ।

शैतान, मैं डर के माध्यम से मेरे ऊपर तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ। पानी का डर, कारों का डर, डॉक्टरों का, अस्पतालों का, जानवरों का डर। आर्थिक नुकसान का डर। जो भी आपके परिवार में है। 
शैतान, मैं डर के माध्यम से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ: आर्थिक नुकसान, अस्वीकृति, लोग, बीमारी, मृत्यु, अज्ञात हमले, परीक्षा, असहमति—मैं यीशु के नाम में, यीशु के लहू से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ।

शैतान, मैं यौन पापों के माध्यम से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ: हस्तमैथुन, समलैंगिकता, लेस्बियनिज्म
बस इसे बोलिए, आप नहीं जानते कि आपके पूर्वजों ने क्या किया है, शर्माइए मत। 

शैतान, मैं यौन पापों के ज़रिए तेरी शक्ति को तोड़ता हूँ: हस्तमैथुन, समलैंगिकता, लेस्बियन व्यवहार, विकृति, वेश्यावृत्ति, जानवरों के साथ यौन संबंध, व्यभिचार, पोर्नोग्राफ़ी, अश्लील फ़िल्में, बलात्कार, बच्चों का यौन शोषण, कामुकता, अश्लील कल्पनाएँ, वेश्यागामी आचरण, चरम यौन व्यवहार और बुरी नज़र। शैतान, मैं यीशु के नाम में, यीशु के लहू से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ।

शैतान, मैं मेरे आर्थिक जीवन पर तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ: रिश्वतखोरी, दिवालियापन, चोरी, जुआ, शराब, नशा, कंजूसी, अत्यधिक खर्च, कमी, लालच, मजदूरों की मजदूरी चुराना, कर्ज, लालसा, दशमांश और भेंट न देना। मैं यीशु के नाम में, यीशु के लहू से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ।

शैतान, मैं उन श्रापों के माध्यम से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ जो मैंने खुद पर बोले हैं। 
अब मैं अपने जीवन पर आशीष की घोषणा करता हूँ: मैं धन्य हूँ, मैं शांतिपूर्ण हूँ, मैं अभिषिक्त हूँ, मैं चंगा हूँ, मैं अमीर हूँ, मैं उदार हूँ, मैं जहाँ भी जाता हूँ एक आशीष हूँ। मैं धन्य हूँ।

शैतान, मैं हर उस श्राप को तोड़ता हूँ जो मेरे माता-पिता ने मुझ पर बोला है। मैं शिक्षकों और अधिकारियों के श्रापों के अधिकार को तोड़ता हूँ। मैं जीभ (शब्दों) के माध्यम से आए हर श्राप को तोड़ता हूँ। मैं यीशु के नाम में, यीशु के लहू से आशीष की घोषणा करता हूँ। आमीन।

शैतान, मैं जादू-टोने (occult) के माध्यम से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ: अंधकार, शैतानी शक्तियां, हर डायन, तांत्रिक, शैतानी खेल, फ्रीमेसनरी, जादू-टोना, शैतान की पूजा, आत्माओं की पूजा, योग, सम्मोहन, ज्योतिष, जादू, मंत्रोच्चार, राशिफल, पूजा, मंत्र, ध्यानमग्न होना। मैं यीशु के नाम में, यीशु के लहू से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ।

शैतान, मैं शैतान की पूजा के माध्यम से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ: रक्त बलि, हत्या, बलात्कार, सेक्स, नंगा नाच, शैतानी शपथ, श्राप, शैतानी तरीके से आत्मा में यात्रा करना। मैं यीशु के नाम में, यीशु के लहू से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ।

शैतान, मैं मूर्ति पूजा के माध्यम से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ: यीशु के नाम में। 

बस हर मूर्ति, दुष्टात्मा, मंदिर, गुरु, तांत्रिक, पूजा स्थल, मानव भगवान—कुछ भी जिसकी आपने या आपके पूर्वजों ने पूजा की है, उसका नाम लें। तीर्थयात्रा। हालेलुया,कैथोलिक संतों की पूजा भी।

शैतान, मैं मूर्ति पूजा के माध्यम से मेरे ऊपर तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ। हम तेरे अधिकार को तोड़ते हैं, हर मंदिर की पूजा, हर दानवी समर्पण—हम तेरे अधिकार को तोड़ते हैं। किसी भी प्रकार की दुष्टात्माएं यीशु के लहू से बाहर निकलें।

शैतान, मैं बीमारी के माध्यम से मेरे ऊपर तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ: हार्ट अटैक, मधुमेह, कैंसर, गठिया, खून की बीमारी, एलर्जी, मिर्गी, फेफड़ों की बीमारी—मैं यीशु के नाम में, यीशु के लहू से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ।

शैतान, मैं लत के माध्यम से मेरे ऊपर तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ: शराब, तंबाकू, टीवी, कंप्यूटर, इंटरनेट, sms या text, कॉफी, चाय, चीनी, भोजन, ड्रग्स, दवाइयां, सॉफ्ट ड्रिंक्स, कोल्ड ड्रिंक्स, अत्यधिक काम—मैं यीशु के नाम में, यीशु के लहू से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ।

व्यभिचार की लत, पोर्नोग्राफी की लत—मैं यीशु के नाम में, यीशु के लहू से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ।

शैतान, मैं तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ: झूठ बोलना, गपशप करना, आरोप लगाना, हकलाना, अतिशयोक्ति, आलोचना करना, पीठ पीछे बुराई करना, मज़ाक उड़ाना, श्राप देना, गालियां देना, ईशनिंदा। यीशु के नाम में, यीशु के लहू से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ।

शैतान, मैं संगीत के माध्यम से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ: शास्त्रीय संगीत, रॉक संगीत, मंदिर का संगीत, हेवी मेटल, टीवी, सपने, किताबें, इंटरनेट, फिल्में—मैं यीशु के नाम में, यीशु के लहू से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ।

शैतान, मैं धर्म के माध्यम से मेरे ऊपर तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ: धार्मिक आत्मा, झूठी शैतानी आवाज़ें, झूठे अभिषेक, झूठी बुलाहट, फरीसी और सदूकीपन, मनुष्य द्वारा बनाए गए सिद्धांत, संप्रदाय—मैं यीशु के नाम में, यीशु के लहू से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ। किसी भी प्रकार का पंथ, मनुष्य द्वारा किया गया विभाजन—मैं यीशु के लहू से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ।

शैतान, मैं क्रोध के माध्यम से मेरे ऊपर तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ: क्रोध, दरवाजे पर लात मारना, चीजें फेंकना, चिल्लाना, गालियां देना, लड़ना, हिंसा, चीखना, आक्रामकता, हत्या, क्रूरता, क्षमा न करना, तनाव, चिंता, घबराहट—मैं यीशु के नाम में, यीशु के लहू से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ।

शैतान, मैं आत्म-छवि के माध्यम से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ: हीन भावना, खराब आत्म-छवि, आत्म-दया, शर्म, अभिमान, अक्षमता की भावना, अछूतपन, जटिलता—मैं यीशु के नाम में, यीशु के लहू से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ।

शैतान, मैं अवसाद डिप्रेशन के माध्यम से मेरे ऊपर तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ: भारीपन, सिरदर्द, भ्रम, चिड़चिड़ापन, मतली, उल्टी, आत्महत्या, आत्म-दया, निराशा, हताशा, अत्यधिक खाना—यीशु के नाम में, यीशु के लहू से। हर चिंता, हर घबराहट—मैं यीशु के नाम में, यीशु के लहू से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ।

शैतान, मैं मेरे दिमाग पर तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ: माइंड कंट्रोल, दिन में सपने देखना, भटकता हुआ दिमाग, आरोप, निंदा, भ्रम, एकाग्रता की कमी, भूलने की बीमारी, याददाश्त में कमी, धोखा, ध्यान की कमी, ब्लॉक हुई याददाश्त, यातना और पीड़ा, अस्वीकृति, अवरुद्ध भाषाएं, दृष्टि की कमी, कमजोरी, संदेह, टालमटोल—यीशु के नाम में, यीशु के लहू से।
मैं ध्यान (meditation) के हर प्रभाव को तोड़ता हूँ—हम इसे यीशु के नाम में तोड़ते हैं। ध्यान के कारण आने वाली किसी भी दुष्टात्मा को हम यीशु के नाम में, यीशु के लहू से नष्ट करते हैं।

शैतान, मैं खुद को, दूसरे लोगों को और परमेश्वर को क्षमा न कर पाने की भावना के माध्यम से मेरे ऊपर तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ। मैं क्षमा करता हूँ, मैं यीशु के नाम में क्षमा करता हूँ। मैं क्षमा न कर पाने की उस शक्ति को यीशु के नाम में तोड़ता हूँ।

शैतान, मैं आत्महत्या के माध्यम से मेरे ऊपर तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ: हत्या, गर्भपात, युद्ध, हत्या, रक्तपात, रक्त बलि—मैं यीशु के नाम में, यीशु के लहू से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ।

शैतान, मैं ईजेबेल (Jezebel), हावी होने वाली, ईर्ष्यालु, नियंत्रित करने वाली अहाब (Ahab) की आत्मा, कमजोरी, नींद, सुस्ती, बुढ़ापे की आत्मा, दुर्घटना की आत्मा, रक्त संक्रमण, घुमक्कड़ आत्मा, मासिक धर्म का बन्द होना, जीवन के मध्य भाग का संकट के माध्यम से मेरे ऊपर तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ—मैं यीशु के नाम में, यीशु के लहू से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ।

शैतान, मैं सदमे के माध्यम से मेरे ऊपर तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ: जन्म के समय का सदमा, दुर्घटना, तलाक, दिवालियापन, बलात्कार, मृत्यु, हमलों, नौकरी छूटने, गर्भपात, बीमारी—मैं यीशु के नाम में, यीशु के लहू से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ।

शैतान, मैं मेरे जन्म के माध्यम से मेरे ऊपर तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ: जन्म की जटिलताएं, गले या शरीर के चारों ओर गर्भनाल, इनक्यूबेटर, चिमटे का उपयोग, समय से पहले जन्म, माता-पिता द्वारा अस्वीकृति, संतों या आत्माओं को समर्पण, नामकरण संस्कार, मेरा जन्मस्थान और काली की आत्मा—मैं यीशु के नाम में, यीशु के लहू से तेरे अधिकार को तोड़ता हूँ।


यदि शैतान दुबारा आकर दरवाज़ा खटखटाएगा तब उसे बाय बाय कह देना।
क्योंकि अब वो बाहर है।


हालेलुइयाह
हालेलुइयाह
हालेलुइयाह
हालेलुइयाह

आनंद मनाइए।।



क्रूर शापों को तोड़ने के लिए प्रार्थना। बहन बेनिटा फ्रांसिस के द्वारा।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने