सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज लोग किस रीति से प्रार्थना का ग़लत प्रयोग कर रहे हैं?

 जिस विषय के लिए आप प्रार्थना कर रहे हैं यदि उस विषय को न समझे तो परमेश्वर आपको कैसे उत्तर देगा ?

यदि मैं किसी भी विषय के लिए प्रार्थना करू और मात्र अच्छे शब्दों को ही बोलता रहूं और न समझूँ तो क्या मुझे जवाब मिलेगा ?
शायद ही जवाब मिलेगा ?
जो विषय को आप समझते है उसी विषय पर प्रार्थना करना चाहिए।
किसी के प्रार्थना को नक़ल न करें।
परमेश्वर दिखावटी प्रार्थना को नही सुनता।
“अपनी विनती में अर्थहीन शब्दों को दोहराते न जाओ, जैसा अविश्वासी करते हैं क्योंकि उनका मन का विचार है कि शब्दों के अधिक होने के कारण ही उनकी विनती सुनी जाएगी.
इसलिए उनके समान न बनो क्योंकि तुम्हारे स्वर्गीक पिता परमेश्वर को विनती करने से पहले ही तुम्हारी आवश्यकताओं का अनुभव रहता है.
इसलिए समझ बूझकर प्रार्थना करो।



स्वार्थी प्रार्थना ::
तुम अपनी लालसा पूरी नहीं कर पाते और इसी लिए हत्‍या करते हो। तुम हर चीज के लिए ईष्‍या करते हो और पाते नहीं और इसलिए लड़ते-झगड़ते रहते हो। तुम प्रार्थना नहीं करते, इसलिए तुम्हारे पास कुछ नहीं होता। जब तुम मांगते भी हो तो इसलिए नहीं पाते कि अपने स्वार्थ के लिये प्रार्थना करते हो। तुम अपनी वासनाओं की तृप्‍ति के लिए प्रार्थना करते हो।
प्रार्थना करना शॉपिंग लिस्ट नहीं हैं और ना ही अपने इच्छाओ को पूरा करना है।
जब हम अपनी इच्छा के अनुसार कुछ भी परमेश्वर से माँगते हैं तो पाते नहीं। यदि हम परमेश्वर की इच्छाओं के अनुसार माँगते हैं तो पाते हैं।


दूसरों की हानि के लिए प्रार्थना ::
परमेश्वर भला हैं इसलिए वह दुष्टों की प्रार्थना नही सुनता। जो मात्र दूसरों की बुराई चाहते हैं। कुछ लोग शत्रुओं की बर्बादी के लिए प्रार्थना करते है। जबकि परमेश्वर ने कहा अपने शत्रुओं के लिए प्रार्थना करो।
परमेश्वर कोई बाबा या तांत्रिक नहीं हैं जो आपकी किसी भी निवेदन को स्वीकार करे।
परमेश्वर बुरो व भलो दोनों पर अपना सूर्य उदय करता है। परमेश्वर प्रेम हैं।


दिखावटी प्रार्थना ::
जब कोई धनी या प्रसिद्ध या अधिकारी के सामने प्रार्थना करता है तो उसका प्रार्थना बदल जाता हैं। मानो उसको प्रार्थना के बाद कुछ मिलेगा। कुछ पाने की आशा से प्रार्थना करना बेकार है।
कुछ लोग लंबी लंबी प्रार्थना करते हैं ताकि लोग उसकी प्रशंसा करे। ढोंगी प्रार्थना ढोंगी लोग ही करते हैं जिसका प्रतिफल शून्य होता है।
प्रतिभाशाली प्रार्थना किसी काम की नही परन्तु प्रभावशाली प्रार्थना बहुत काम की है।


धन के लिए प्रार्थना::
कुछ लोग धन के लिए प्रार्थना करते हैं और कहते हैं कि इतना दो ताकि एलीशा की तरह आपको भी डबल मिले। मतलब एलीशा का डबल अभिषेक आपके धन पर हो। कुछ लोग डिमांड करते हैं और उनके डिमांड पूरा करने पर ही वे आपके लिए प्रार्थना करेंगे। अधिकतर ऐसे लोग बाइबल के दिये हुये यूनिक नम्बरों का इस्तेमाल करते हैं आपको भरमाने के लिए तथा आपके धन को लेने के लिए।
ऐसो से सावधान रहना।।
लालची प्रार्थना के पीछे मत भागों कोई प्रतिफल नहीं मिलेगा।
परमेश्वर लालच का समर्थन नहीं करता और ना ही परमेश्वर लालची है।
यीशु मसीह ने कहा मेरा घर प्रार्थना का घर कहलायेगा लेकिन लोगों ने उसे बिज़नेस का घर बना दिया।


डराया हुआ प्रार्थना::
कुछ लोग बाइबल के पदों से लोगों को डराते व धमकाते हैं ताकी वे प्रार्थना करें। गलत मार्ग दर्शन वाली प्रार्थना से कोई लाभ नहीं होता। परमेश्वर जबरदस्ती की प्रार्थना नहीं सुनता।


अविश्वास की प्रार्थना::
कुछ लोग प्रार्थना करते तो हैं पर उनमें विश्वास नहीं होता। प्रार्थना करना है इसलिए वे प्रार्थना करते हैं। जिसका कोई मतलब ही नहीं होता।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Result And Defination Of Fornication In Hindi - जो व्यभिचार करता है वह उस व्यभिचार करवाने वाली आत्मा के साथ एक हो जाता हैं।

सर्वप्रथम इस बात को समझ ले कि  वेश्यागमन दाखमधु और दाखरस समझ को नष्ट करते हैं। मेरी प्रजा के लोग लकड़ी की मूरतों से सलाह लेते हैं। और अपनी जादुई छड़ से दिशा हासिल करते हैं, क्योंकि वेश्यागमन की आत्मा ने उन्हें गुमराह कर दिया है, और अपने परमेश्वर से भटककर उन्होंने वेश्यागमन किया। हो 4.11-12 और उसको आत्मा और शरीर  चाहिये  व्यभिचार करने के लिए। व्यभिचार का अर्थ क्या हैं ?  1. जो किसी स्त्री को कामुक दृष्टि से मात्र देख लेता है, वह अपने मन में उसके साथ व्यभिचार कर चुका।  2. विवाह से पहले किसी भी स्त्री या पुरूष के साथ शरीरिक संबंध बनाना व्यभिचार हैं।  3. अपने पति या पत्नी को छोड़कर किसी और के साथ शरीरिक संबंध बनाना व्यभिचार हैं।  4. कामुकता व्यभिचार हैं।  5. वासना व्यभिचार हैं।  6. विवाह से पहले प्यार करना व्यभिचार हैं।  7. कामुकता या वासना या यौन संबंधी बातें बोलना या देखना या सुनना व्यभिचार हैं। 8. अपने स्वामी को छोड़कर किसी और को अपना स्वामी स्वीकार करना व्यभिचार हैं। 9. किसी भी प्रकार का लालच व्यभिचार के बराबर हैं और व्यभिचार मूर्तिपूजा के...

Murtipuja ka Arth aur Astitv | Parinam | Samadhan मूर्तिपूजा का अस्तित्व और परिणाम और समाधान Existence and consequences and solution of idolatry

मूर्तिपूजा का अस्तित्व और परिणाम और समाधान Existence and consequences and solution of idolatry अस्तित्व या मूर्तियों की वास्तविकता    “उसे सज़ा मिले, जो मूर्तिकार के हाथों से गढ़ी या ढली मूर्ति बनवा कर किसी छिपी जगह में रखे। यह परमेश्‍वर के लिए घिनौनी बात है। तब सभी लोग जवाब में कहें, ऐसा ही हो।” व्यवस्था. 27.15 इसलिए इस पृथ्वी पर जो तुम्हारी शारीरिक लालसाएँ हैं, जैसे यौन कामुकता, अशुद्धता, बुरी लालसा और लालच, इन सब को मार डालो। इन्हीं कारणों से स्वर्गिक पिता का क्रोध उनकी आज्ञा न मानने वालों पर आता है। कुलुस्सि. 3.5-6 क्योंकि बलवा करना शकुन को मानने के बराबर अपराध है और हठीलापन मूरत की पूजा के बराबर अपराध है। इसलिए कि तुमने परमेश्‍वर की बात मानने से इन्कार किया है, उन्होंने भी तुम्हें राजा बना रहना मंजूर नहीं किया है। 1 शमू. 15.23 स्वर्ग से परमेश्‍वर का दण्ड उन लोगों की सारी दुष्टता और अन्याय पर प्रगट होता है , जो अपने अन्याय और दुष्टता से सच्चाई को दबा देते हैं। परमेश्‍वर के बारे में जो कुछ जाना जा सकता है वह उनके बीच में साफ़-साफ़ दिखता है, क्योंकि परमेश्‍वर ने ...

बाइबल के अनुसार उपवास कैसे करना चाहिए ? How to fast according to the Bible In Hindi ?

बाइबल के अनुसार उपवास कैसे करना चाहिए ? How to fast according to the Bible In Hindi ? उपवास करने से पहले उपवास के अर्थों को समझना जरूरी हैं। उपवास भक्ति और समर्पण का तथा परमेश्वर के अधीन होने का मार्ग हैं।  उपवास परमेश्वर की इच्छा को जानने का माध्यम है। 1. उपवास कब करना चाहिए ? पवित्रआत्मा की अगुवाई या प्रेरणा के द्वारा। बपतिस्मे के बाद पवित्र आत्मा यीशु को जंगल में ले गया, ताकि शैतान से उनकी परख की जाए। चालीस दिन और चालीस रात कुछ नहीं खाने के बाद उन्हें ज़ोरदार भूख लगी। मत्त 4.1-2 2. उपवास के दिन क्या करना चाहिए ? अधिक से अधिक बाइबल अध्ययन करें और वचनों को याद करे और स्वयं वचनों को तैयार करे। और अपने आप को जांचे की जीवन के किस क्षेत्र में आपको परमेश्वर से क्षमा मांगने की जरूरत है या किसी को क्षमा करना है की नहीं। दूसरों के लिए जरूर प्रार्थना करें ऐसा नहीं की प्रार्थना का सारा विषय आप ख़ुद ही हो। आराधना करें और आत्मिक गीतों को भजनों को करें। पवित्रआत्मा को अपने जीवन में अनुमति दे अधिकार दे और प्रार्थना करें पवित्रआत्मा के साथ। 3. उपवास से हमें क्या-क्या लाभ होता हैं ? ...