सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जैसा शरीर ऑक्सीजन के बिना मरा हुआ हैं वैसा ही आत्मा प्रार्थना के बिना मरा हुआ है।


प्रार्थना हमें इसलिए करना चाहिए क्योंकि परमेश्वर हमारा पिता हैं और प्रार्थना के माध्यम से ही हम पिता परमेश्वर से बातचीत करते हैं यदि प्रार्थना नही करेंगे तो इसका मतलब है की हमने पिता परमेश्वर से बात बंद कर दी है कौन पुत्र अपने पिता से बात नही करता ?

इसलिए प्रार्थना का महत्व हमारे जीवन में अधिक होना चाहिए।
जैसा शरीर ऑक्सीजन के बिना मरा हुआ हैं वैसा ही आत्मा प्रार्थना के बिना मरा हुआ है।
बाइबल में हमेशा से ही परमेश्वर के लोगों ने हर परिस्थितियों में प्रार्थना का ही सहारा लिया।
प्रेरित पौलुस ने कहा किसी बात की चिंता मत करो परन्तु धन्यवाद के साथ विनती प्रार्थना निवेदन परमेश्वर के सम्मुख उपस्थित किये जायें।
परमेश्वर की इच्छा हैं की हम हर परिस्थितियों में प्रार्थना करें सुख हो चाहें दुःख आशा हो या निराशा चिंतित हो या पीड़ित कमी हो या घटी अकाल हो या महामारी विपत्ति हो या आपदा जीवन हो या मृत्यु बीमार हो या स्वस्थ।
मनुष्य को सदा प्रार्थना करते रहना चाहिए।
मनुष्य का प्रथम सेवकाई हैं प्रार्थना।
प्रार्थना ही सेवकाई की बुनियाद है।
प्रार्थना ही आधार है।
जब देश स्थिर हो या अस्थिर प्रार्थना करते रहना चाहिए।
प्रार्थना में हिम्मत नहीं हारना चाहिए।

1. क्योंकि प्रार्थना माध्यम है ताकि आप अपनी चिंता को प्रार्थना के माध्यम से परमेश्वर के सामने उपस्थित कर सके।
जब हम संकट में होते है या किसी प्रकार के दुविधा में होते हैं तब हम प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना का कोई समय नही होता।आप कभी भी किसी भी समय प्रार्थना कर सकते हैं।
यदि आप चिंतित है पीड़ित हैं बीमार है असमंज में है कुछ भी समझ नही आ रहा है या कुछ करना चाहते हैं तो आप प्रार्थना करें।


2. क्योंकि आप अपनी हर बात प्रार्थना के द्वारा परमेश्वर के पास पहुँचा सकते हैं।
आप अपनी मन की सारी बातें परमेश्वर को प्रार्थना के द्वारा बता सकते हैं।


3. क्योंकि प्रार्थना माध्यम है परमेश्वर से बात करने का।
प्रार्थना ही वो माध्यम हैं जिससे आप परमेश्वर से सीधे बात कर सकते है।


4. क्योंकि प्रार्थना करना परमेश्वर की इच्छा हैं।
जब आप प्रार्थना करते हैं तब आप परमेश्वर की इच्छा पूरी करते हैं।


5. क्योंकि प्रार्थना करना परमेश्वर की आज्ञा हैं।
जो लोग हमें सताते हैं उनके लिए प्रार्थना करो प्रभु यीशु मसीह की पहली आज्ञा थीं।


6. क्योंकि प्रार्थना करना यीशु मसीह का अनुकरण करना हैं।
प्रार्थना का जीवन ही आपको यीशु मसीह के समान सेवा करने के योग्य बनाता है।


7. क्योंकि प्रार्थना करना परमेश्वर का दिया हुआ अधिकार है।
प्रार्थना के द्वारा हम अपने अधिकारों को पूरा करते हैं जो परमेश्वर ने हमे दिया।


8. क्योंकि प्रार्थना के द्वारा हम पृथ्वी पर राज्य करते हैं।
परमेश्वर के राज्य को स्थापित करने के द्वारा।

9. क्योंकि प्रार्थना करना आत्मिक उन्नति का स्रोत हैं।
प्रार्थना हमारे आत्मिक जीवन को बल देता है।


10. क्योंकि प्रार्थना कुँजी है।
प्रार्थना वो चाबी हैं जिससे हम बंद रास्तों को खोलते हैं।


11. क्योंकि प्रार्थना हमारे जीवन में द्वार खोलता है।
हमारे जीवन के सब द्वारों को खोलता है।



12. क्योंकि प्रार्थना परमेश्वर की उपस्थिति में जाने का मार्ग हैं।
प्रार्थना प्रवेशद्वार है।


13. क्योंकि प्रार्थना के समय पवित्रआत्मा हमें शिक्षा देता हैं।
पवित्रशास्त्र को समझाता है।


14. क्योंकि प्रार्थना हमारे सामर्थ और अधिकार को बड़ाता हैं।
अधिक प्रार्थना अधिक सामर्थ।


15. क्योंकि प्रार्थना करना दूसरों की सहायता करने का माध्यम है।
चेलों ने बार बार कहा प्रार्थना के द्वारा हमारी सहायता करो।

16. क्योंकि प्रार्थना हमारे आत्मिक जीवन का ऑक्सीजन है।
जैसा शरीर ऑक्सीजन के बिना मरा हुआ हैं वैसा ही आत्मा प्रार्थना के बिना मरा हुआ है।

# इन सब बातों के अलावा प्रभु यीशु मसीह ने पृथ्वी में रहने के दिनों में अधिकतर रात प्रार्थना में बिताया।
प्रभु यीशु मसीह ने प्रार्थना को अधिक महत्व दिया ताकि उसके चेले भी प्रार्थना को महत्व दे।
138 बार से अधिक बार प्रार्थना के बारे में नया नियम में लिखा हुआ है।
प्रभु यीशु मसीह प्रार्थना करने का सर्वोत्तम उदाहरण हैं जो हमें प्रार्थना करने के लिए प्रोत्साहित करता है। यीशु ने अपने जीवनकाल में सर्वाधिक प्रार्थना की यहां तक की क्रूस पर चढ़ने से पहले भी उन्होंने प्रार्थना किया।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Result And Defination Of Fornication In Hindi - जो व्यभिचार करता है वह उस व्यभिचार करवाने वाली आत्मा के साथ एक हो जाता हैं।

सर्वप्रथम इस बात को समझ ले कि  वेश्यागमन दाखमधु और दाखरस समझ को नष्ट करते हैं। मेरी प्रजा के लोग लकड़ी की मूरतों से सलाह लेते हैं। और अपनी जादुई छड़ से दिशा हासिल करते हैं, क्योंकि वेश्यागमन की आत्मा ने उन्हें गुमराह कर दिया है, और अपने परमेश्वर से भटककर उन्होंने वेश्यागमन किया। हो 4.11-12 और उसको आत्मा और शरीर  चाहिये  व्यभिचार करने के लिए। व्यभिचार का अर्थ क्या हैं ?  1. जो किसी स्त्री को कामुक दृष्टि से मात्र देख लेता है, वह अपने मन में उसके साथ व्यभिचार कर चुका।  2. विवाह से पहले किसी भी स्त्री या पुरूष के साथ शरीरिक संबंध बनाना व्यभिचार हैं।  3. अपने पति या पत्नी को छोड़कर किसी और के साथ शरीरिक संबंध बनाना व्यभिचार हैं।  4. कामुकता व्यभिचार हैं।  5. वासना व्यभिचार हैं।  6. विवाह से पहले प्यार करना व्यभिचार हैं।  7. कामुकता या वासना या यौन संबंधी बातें बोलना या देखना या सुनना व्यभिचार हैं। 8. अपने स्वामी को छोड़कर किसी और को अपना स्वामी स्वीकार करना व्यभिचार हैं। 9. किसी भी प्रकार का लालच व्यभिचार के बराबर हैं और व्यभिचार मूर्तिपूजा के...

कौन सी बातें यीशु मसीह को परमेश्वर साबित करता हैं ?

 यीशु मसीह का पैदा होना परमेश्वर बनाता है क्योंकि यीशु परमेश्वर होने पर भी मनुष्य बनकर पैदा हुए एक कुँवारी स्त्री के द्वारा और वह कुँवारी मरियम किसी मनुष्य के द्वारा नही बल्कि पवित्र आत्मा परमेश्वर के द्वारा पैदा हुए। शरीर, शरीर के द्वारा पैदा होता है। आत्मा, आत्मा के द्वारा पैदा होता हैं क्योंकि परमेश्वर आत्मा हैं। पवित्रशास्त्र बाइबल प्रमाणित करता है कि यीशु परमेश्वर है। वह अदृश्य याहवे के प्रतिरूप और सारी सृष्टि में सर्वश्रेष्ठ हैं। उन्हीं के द्वारा सब कुछ, चाहे वह स्वर्ग का है, या पृथ्वी का, दिखने वाला या न दिखने वाला, चाहे राजासन या राज्य या प्रधानताएँ या शक्‍ति, सब कुछ उन्हीं के द्वारा और उन्हीं के लिए बना है। कुलुस्सि. 1.15-16 मैं और पिता एक हैं।” यह सुन कर यहूदियों ने यीशु को पत्थरवाह करने के लिए फिर पत्थर उठाए। तब यीशु ने उन से कहा, “मैंने तुम्हें अपने पिता की ओर से बहुत से भले काम दिखाए हैं, उन में से किस काम के लिए तुम मुझे पत्थर मारते हो?” यहूदियों ने उन्हें उत्तर दिया, “भले काम के लिए हम आपको पत्थरवाह नहीं करते, लेकिन परमेश्‍वर की निन्दा के कारण और ...

क्या आप परमेश्वर की संतान बनना चाहते हैं? Do you want to become a child of God? But How ?

  क्या आप परमेश्वर की संतान बनना चाहते हैं? क्या कोई व्यक्ति अपनी धन संपत्ति के द्वारा परमेश्वर की संतान बन सकता है या फिर किसी मनुष्य के द्वारा या किसी अधिपति के द्वारा या किसी मनुष्य की इच्छा के द्वारा या फिर किसी ऊंचे पद वालों के द्वारा क्या अपने धर्मों कर्मों के द्वारा ? कुछ लोग तो यह भी सोचते हैं कि उन्हें परमेश्वर की संतान बनने के लिए धर्म परिवर्तन की जरूरत हैं ! इन सब बातों के द्वारा कोई भी व्यक्ति परमेश्वर की संतान नहीं बन सकता बल्कि परमेश्वर खुद आपको अपनी संतान बनने का अधिकार देते हैं । पवित्रशास्त्र बाईबल में लिखा है: परन्तु जितनों ने यीशु मसीह को विश्वास करके ग्रहण किया, उस ने उन्हें परमेश्वर की सन्तान होने का अधिकार व हक दिया, अर्थात यीशु मसीह के नाम पर जो विश्वास रखते हैं। यह साफ़ लिखा है कि जितनों ने यीशु मसीह पर विश्वास किया उनको परमेश्वर ने अपनी संतान बनने का अधिकार दिया लेकिन सबको नही क्यों ? क्योंकि उन्होंने यीशु मसीह पर विश्वास नहीं किया । आज लोग अपने अविश्वास के कारण परमेश्वर की संतान नहीं बन पा रहे हैं। बाईबल में ये भी लिखा है कि: क्योंकि परमेश्वर न...