सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मसीह यीशु और शैतान में क्या फ़र्क है ?

मसीह यीशु और शैतान में क्या फ़र्क है ?

शैतान ने पाप के द्वारा मानवजाति को खरीद लिया लेकिन प्रभु यीशु मसीह ने मानवजाति को अपने लहू के द्वारा उन्हें पापों की गुलामी से खरीद लिया।

पाप का स्वामी शैतान हैं और वो मनुष्यों को नष्ट करने के लिए आया है जो कोई पाप करता है वह शैतान की संतान हैं। यदि मनुष्य पाप न करे तो शैतान मनुष्य के जीवन में काम नही कर सकता ना ही उन्हें तबाह कर सकता है। जो कोई पाप करता है वह ऑटोमैटिकली शैतान की गुलामी में चला जाता है मतलब शैतान पाप के द्वारा मनुष्यों को खरीदता है।
और ये बात पाप करने वाले व्यक्ति को मालूम नहीं होता की अब वह शैतान के नियंत्रण में है।
इसके विपरीत जब एक व्यक्ति अपने पापों को छोड़कर पूरे मन से पश्चाताप करता है और प्रभु यीशु मसीह से अपने पापों की क्षमा माँगता हैं तो प्रभु यीशु जिसे अधिकार है पाप क्षमा करने का वह आपके पापों को बिना देर किये क्षमा करता है। और आपको पाप व शैतान की गुलामी से आजाद करता है। यीशु मसीह ने आपके पापों को अपने ऊपर लेकर क्रूस पर बलिदान हो गया ताकि आपको पापों का दंड नही बल्कि क्षमा मिले। क्योंकि पाप की कीमत मृत्यु हैं और इसलिए यीशु मसीह ने पाप की कीमत को खुद अपनी कुर्बानी से अदा किया।


शैतान मनुष्यों के जीवन में श्राप लेकर आया परन्तु प्रभु यीशु मसीह मनुष्यों के जीवन में अनंतजीवन लेकर आया।
शैतान पाप के द्वारा ही आपके जीवन में श्राप लेकर आया और श्राप मृत्यु व बीमारी, कंगाली और नाना प्रकार का दुःख व पीड़ा लेकर आया।
इसके विपरीत यीशु मसीह ने आपके श्रापों को आपकी बीमारी को आपके दुःखो को अपने ऊपर लेकर बलिदान के द्वारा आपको छुटकारा दिया और आपको अनन्तजीवन का वरदान भी दिया।




शैतान अंधकार का राजा है लेकिन प्रभु यीशु मसीह ज्योति का राजा हैं।
जितने भी अंधकार के काम लोग करते हैं उनका राजा शैतान हैं। तन्त्र मंत्र करने वाले जादू टोना करने वाले कुकर्म करने वाले हत्या करने वाले व्यभिचार करने वाले मूर्ति पूजा करने वाले बलि चढ़ाने वाले ये सब काम करने वालों का स्वामी शैतान हैं और वे अंधकार की संतान हैं।
इसके विपरीत यीशु मसीह ने कहा मैं ज्योति हूं और जो कोई मुझ पर विश्वास करेगा वह ज्योति में चलेगा और ठोकर नहीं खायेगा। यीशु मसीह ने कहा तुम जगत की ज्योति हो।




शैतान इस पृथ्वी में लोगो को मारने आया है लेकिन प्रभु यीशु मसीह लोगों को बचाने आया है।
शैतान लोगों का विनाशकर्ता है शैतान का मकसद है लोगों को नष्ट करना किसी भी तरह से किसी भी माध्यम से शैतान ने अधिकतर इस संसार की अनैतिक कार्यों को इस्तेमाल किया ताकि लोग उन कामों की वजह से बर्बाद हो जाये इसके विपरीत प्रभु यीशु मसीह लोगों का उद्धारकर्ता है और वह पापियों को बचाने आये न कि उनका सर्वनाश करने।
यीशु मसीह पापियो से प्रेम करता है परंतु उनके पापों से नहीं।



शैतान झूठ का पिता है लेकिन प्रभु यीशु मसीह सत्य का पिता है।
जो कोई झूठ बोलता है वह शैतान की ओर से है और उसका पिता शैतान हैं इसके विपरीत प्रभु यीशु मसीह सत्य है जो कोई सत्य पर विश्वास करता है वह झूठ नही बोलता। मसीह ने विश्वास करने वालों को सत्य की आत्मा दी ताकि वे परमेश्वर के पुत्र कहलाये।



  • शैतान नरक का मार्ग है लेकिन प्रभु यीशु मसीह स्वर्ग का मार्ग है।
  • शैतान दुष्टात्माओं का सरदार है लेकिन प्रभु यीशु मसीह स्वर्गदूतों का अधिकारी है।
  • शैतान दया करना नहीं जानता लेकिन प्रभु यीशु मसीह दया का पिता है।
  • शैतान बीमारियों का दूत है लेकिन प्रभु यीशु मसीह चंगाई देने वाला स्वामी है।



शैतान का सबसे बड़ा हथियार हैं घमंड और घमंड के वजह से लोग अपने आप गिर जाते है।



शैतान ने पाप के द्वारा मानवजाति को खरीद लिया
लेकिन प्रभु यीशु मसीह ने मानवजाति को अपने लहू के द्वारा उन्हें पापों से खरीद लिया।

पाप की कीमत मृत्यु है लेकिन मृत्यु की क़ीमत प्रभु यीशु मसीह है। शैतान मनुष्यों के जीवन में श्राप लेकर आया परन्तु प्रभु यीशु मसीह मनुष्यों के जीवन में अनंतजीवन लेकर आया। शैतान मनुष्यों को मृत्यु प्रदान करता है लेकिन प्रभु यीशु मसीह मनुष्यों को जीवन देने आया। शैतान अंधकार का राजा है लेकिन प्रभु यीशु मसीह ज्योति का राजा हैं। शैतान इस पृथ्वी में लोगो को मारने आया है लेकिन प्रभु यीशु मसीह लोगों को बचाने आया है। शैतान लोगों का विनाशकर्ता है लेकिन प्रभु यीशु मसीह लोगों का उद्धारकर्ता है। शैतान झूठ का पिता है लेकिन प्रभु यीशु मसीह सत्य का पिता है। शैतान पापियों को मारने आया लेकिन प्रभु यीशु मसीह पापियों को बचाने आया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Result And Defination Of Fornication In Hindi - जो व्यभिचार करता है वह उस व्यभिचार करवाने वाली आत्मा के साथ एक हो जाता हैं।

सर्वप्रथम इस बात को समझ ले कि  वेश्यागमन दाखमधु और दाखरस समझ को नष्ट करते हैं। मेरी प्रजा के लोग लकड़ी की मूरतों से सलाह लेते हैं। और अपनी जादुई छड़ से दिशा हासिल करते हैं, क्योंकि वेश्यागमन की आत्मा ने उन्हें गुमराह कर दिया है, और अपने परमेश्वर से भटककर उन्होंने वेश्यागमन किया। हो 4.11-12 और उसको आत्मा और शरीर  चाहिये  व्यभिचार करने के लिए। व्यभिचार का अर्थ क्या हैं ?  1. जो किसी स्त्री को कामुक दृष्टि से मात्र देख लेता है, वह अपने मन में उसके साथ व्यभिचार कर चुका।  2. विवाह से पहले किसी भी स्त्री या पुरूष के साथ शरीरिक संबंध बनाना व्यभिचार हैं।  3. अपने पति या पत्नी को छोड़कर किसी और के साथ शरीरिक संबंध बनाना व्यभिचार हैं।  4. कामुकता व्यभिचार हैं।  5. वासना व्यभिचार हैं।  6. विवाह से पहले प्यार करना व्यभिचार हैं।  7. कामुकता या वासना या यौन संबंधी बातें बोलना या देखना या सुनना व्यभिचार हैं। 8. अपने स्वामी को छोड़कर किसी और को अपना स्वामी स्वीकार करना व्यभिचार हैं। 9. किसी भी प्रकार का लालच व्यभिचार के बराबर हैं और व्यभिचार मूर्तिपूजा के...

कौन सी बातें यीशु मसीह को परमेश्वर साबित करता हैं ?

 यीशु मसीह का पैदा होना परमेश्वर बनाता है क्योंकि यीशु परमेश्वर होने पर भी मनुष्य बनकर पैदा हुए एक कुँवारी स्त्री के द्वारा और वह कुँवारी मरियम किसी मनुष्य के द्वारा नही बल्कि पवित्र आत्मा परमेश्वर के द्वारा पैदा हुए। शरीर, शरीर के द्वारा पैदा होता है। आत्मा, आत्मा के द्वारा पैदा होता हैं क्योंकि परमेश्वर आत्मा हैं। पवित्रशास्त्र बाइबल प्रमाणित करता है कि यीशु परमेश्वर है। वह अदृश्य याहवे के प्रतिरूप और सारी सृष्टि में सर्वश्रेष्ठ हैं। उन्हीं के द्वारा सब कुछ, चाहे वह स्वर्ग का है, या पृथ्वी का, दिखने वाला या न दिखने वाला, चाहे राजासन या राज्य या प्रधानताएँ या शक्‍ति, सब कुछ उन्हीं के द्वारा और उन्हीं के लिए बना है। कुलुस्सि. 1.15-16 मैं और पिता एक हैं।” यह सुन कर यहूदियों ने यीशु को पत्थरवाह करने के लिए फिर पत्थर उठाए। तब यीशु ने उन से कहा, “मैंने तुम्हें अपने पिता की ओर से बहुत से भले काम दिखाए हैं, उन में से किस काम के लिए तुम मुझे पत्थर मारते हो?” यहूदियों ने उन्हें उत्तर दिया, “भले काम के लिए हम आपको पत्थरवाह नहीं करते, लेकिन परमेश्‍वर की निन्दा के कारण और ...

क्या आप परमेश्वर की संतान बनना चाहते हैं? Do you want to become a child of God? But How ?

  क्या आप परमेश्वर की संतान बनना चाहते हैं? क्या कोई व्यक्ति अपनी धन संपत्ति के द्वारा परमेश्वर की संतान बन सकता है या फिर किसी मनुष्य के द्वारा या किसी अधिपति के द्वारा या किसी मनुष्य की इच्छा के द्वारा या फिर किसी ऊंचे पद वालों के द्वारा क्या अपने धर्मों कर्मों के द्वारा ? कुछ लोग तो यह भी सोचते हैं कि उन्हें परमेश्वर की संतान बनने के लिए धर्म परिवर्तन की जरूरत हैं ! इन सब बातों के द्वारा कोई भी व्यक्ति परमेश्वर की संतान नहीं बन सकता बल्कि परमेश्वर खुद आपको अपनी संतान बनने का अधिकार देते हैं । पवित्रशास्त्र बाईबल में लिखा है: परन्तु जितनों ने यीशु मसीह को विश्वास करके ग्रहण किया, उस ने उन्हें परमेश्वर की सन्तान होने का अधिकार व हक दिया, अर्थात यीशु मसीह के नाम पर जो विश्वास रखते हैं। यह साफ़ लिखा है कि जितनों ने यीशु मसीह पर विश्वास किया उनको परमेश्वर ने अपनी संतान बनने का अधिकार दिया लेकिन सबको नही क्यों ? क्योंकि उन्होंने यीशु मसीह पर विश्वास नहीं किया । आज लोग अपने अविश्वास के कारण परमेश्वर की संतान नहीं बन पा रहे हैं। बाईबल में ये भी लिखा है कि: क्योंकि परमेश्वर न...