परमेश्वर की प्रतिज्ञाऐ

25 Aug 2022

उदास मन दब जाता है, परन्तु भली बात से वह आनन्दित होता है।
नीतिवचन 12:25


और करुणा करके मेरे शत्रुओं का सत्यानाश कर, और मेरे सब सतानेवालों का नाश कर डाल, क्योंकि मैं तेरा दास हूँ।
भजन संहिता 143:12


हे मेरे परमेश्वर, मैंने तुझी पर भरोसा रखा है, मुझे लज्जित होने न दे; मेरे शत्रु मुझ पर जयजयकार करने न पाएँ।
भजन संहिता 25:2 


और अपनी आशा के अंगीकार को दृढ़ता से थामे रहें; क्योंकि जिसने प्रतिज्ञा की है, वह विश्वासयोग्य है।
इब्रानियों 10:23 


और तेरे आगे-आगे चलनेवाला यहोवा है; वह तेरे संग रहेगा, और न तो तुझे धोखा देगा और न छोड़ देगा; इसलिए मत डर और तेरा मन कच्चा न हो।” (इब्रा. 13:5)
व्यवस्थाविवरण 31:8 


26 Aug 2022

यशायाह 60: 20
तेरा सूर्य फिर कभी अस्त न होगा और न तेरे चन्द्रमा की ज्योति मलिन होगी; क्योंकि यहोवा तेरी सदैव की ज्योति होगा और तेरे विलाप के दिन समाप्त हो जाएंगे।


27 Aug 2022

और धन्य है, वह जिसने विश्वास किया कि जो बातें प्रभु की ओर से उससे कही गई, वे पूरी होंगी।”
लूका 1:45


1 Sep 2022


“मैं, 
मैं ही तेरा शान्तिदाता हूँ
तू कौन है जो मरनेवाले मनुष्य से, 
और घास के समान 
मुर्झानेवाले आदमी से डरता है,
यशायाह 51:12


“I, even I, am he who comforts you. 
Who are you 
that you fear mere mortals, human beings 
who are but grass,
Isaiah 51:12


मैंने तेरे मुँह में अपने वचन डाले, और तुझे अपने हाथ की आड़ में छिपा रखा है; कि मैं आकाश को तानूँ और पृथ्वी की नींव डालूँ, और सिय्योन से कहूँ, ‘तुम मेरी प्रजा हो।’” (यिर्म. 31:33, इब्रा. 8:10)
यशायाह 51:16 


उसने निराशा में भी आशा रखकर विश्‍वास किया
रोमियों 4:18


2 Sep 2022
 I  will come to you and fulfill my good promise to bring you back to this place.
Jeremiah 29:10 NIV

“मैं तो सब प्राणियों का परमेश्वर यहोवा हूँ; क्या मेरे लिये कोई भी काम कठिन है?
यिर्मयाह 32:27 

1 टिप्पणियाँ

और नया पुराने